News Addaa WhatsApp Group

कसया: भारत माता के जय घोष के साथ निकलेगी तिरंगा यात्रा, बनेगी मानव श्रृंखला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 22, 2023  |  6:12 PM

467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: भारत माता के जय घोष के साथ निकलेगी तिरंगा यात्रा, बनेगी मानव श्रृंखला

कसया/कुशीनगर। 23 जनवरी 2023 दिन सोमवार को भारत माता पूजन एवं सुभाष चंद्र बोस जी की जयन्ती के अवसर पर संस्कार भारती कुशीनगर में 75 मीटर लम्बे ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा निकलेगी और राष्ट्रीय एकता के लिए मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

उक्त कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी सांस्कार भारती के जिलाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने देते हुए बताया कि सोमवार को प्रातः 10:00 बजे नेशनल हाईवे चौक कसया ओवर ब्रिज के समीप पंजाब नैशनल बैंक के पास से जय घोष के साथ 75 मीटर की एक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो गांधी चौक होते हुए शहीद पार्क पर समाप्त होगी। तत्पश्चात शहीद पार्क पर भारत माता का पूजन तथा सुभाष चंद्र बोस जी की जीवनी पर कार्यक्रम आयोजित होंगे । इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान गांधी चौक से अमिय चौक होते हुए पड़रौना मार्ग पर देश प्रेमियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।

इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं के साथ समाज के अन्य प्रमुख लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। श्री सिन्हा ने कार्यक्रम में सबसे भाग लेने का आग्रह किया।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking