News Addaa WhatsApp Group

कसया: दो कबूतरबाज गिरफ्तार, दस्तावेज के साथ नगद बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 9, 2024  |  6:41 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: दो कबूतरबाज गिरफ्तार, दस्तावेज के साथ नगद बरामद

कुशीनगर । कसया पुलिस ने दो कबूतरबाज को गिरफ्तार किया है, ये दोनो विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का काम किया करते थे,इनके कब्जे से तीन कूट रचित आधारकार्ड,पासपोर्ट, मोबाइल फोन साथ नगद राशि भी बरामद हुआ है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

बताते चले की कुशीनगर में संतोष कुमार की पुलिस अपराध जगत से जुड़े लोगो की नीद हराम कर दी है, इस क्रम में जो जानकारी हाथ आई है,उसके अनुसार बीते आठ अक्टूबर को थाना कसया में आवेदक मनोज कुमार गुप्ता पुत्र तेजा गुप्ता साकिन हिरन्नापुर थाना कसया जनपद कुशीनगर द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि मो0 मोबारक अंसारी पुत्र शहीद अंसारी निवासी बरवापट्टी मौजा दुर्गवलिया थाना कसया जनपद कुशीनगर, आलमगीर पुत्र शहीद निवासी नरायणपुर थाना कसया जनपद कुशीनगर द्वारा आवेदक को विदेश भेजने के नाम पैसे व रुपये लेकर ठगी किया गया है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना कसया पर मु0अ0सं0 0639/2024 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

इस घटना को संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कसया गिरजेश उपाध्याय, चौकी प्रभारी कुशीनगर गौरव कुमार शुक्ल,हेड कांस्टेबल साहिल यादव,आरक्षी राहुल प्रजापति,आरक्षी शिवविशाल मिश्र,आरक्षी राहुल पांडेय की एक टीम गठित कर निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में दिनांक 08.10.2024 को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र कसया से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

बोले इंस्पेक्टर गिरजेश उपाध्याय

इस विषय में इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में प्रभारी निरीक्षक कसया गिरजेश उपाध्याय ने बताया की अभियुक्तगणों द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का काम किया जाता है तथा इनके द्वारा पीड़ितों का पासपोर्ट एवं आवश्यक दस्तावेज अपने पास जब्त कर लिया जाता है और फिर इनसे अधिक धनराशि वसूली जाती है । पकड़े गए अभियुक्तो के पास से तीन कुटरचित आधार कार्ड,एक पासपोर्ट,एक मोबाइल एड्रायड रेडमी के साथ छः सौ रुपए नगद बरामद हुए है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking