कसया/कुशीनगर। एक सप्ताह पूर्व अकाशीय विजली गिरने से दो विद्युत् ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे दो गांव का विद्युत् आपूर्ति ठप हो गया है और अंधेरे में दो गांव के लोग जीवन गुजारने को मजबूर है l
बताते चले कि बिद्युत केन्द्र उप केंद्र कसया से जुड़े भुजौली फीडर के गांव तुर्कवलिया व फरीदपुर के राम जानकी मंदिर परिसर का बिद्युत ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से जल गया था lग्रामीणों ने विद्युत् विभाग को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत दर्ज कराया, लेकिन विभागीय अधिकारियों के लापरवाही के चलते ग्रामीण इस उमस भरी भीषण गर्मी में अंधेर में रहने के लिए विबस है l ज्ञात हो कि तुर्कवलिया में 63 केवी व फरीदपुर के राम जानकी मंदिर परिसर में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले आये आंधी तूफान में आकाशीय बिजली गिरने से जल गया था l उपभोक्ता राकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार,सुरेश,महेंद्र सिंह, राजेश, अमित,महेश सुदामा, राजाराम सिंह आदि ने बताया कि हम सभी लोगो ने उच्च अधिकारियों को दर्जनों बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत दर्ज कराया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है,जबकि इस उमस भरी गर्मी में हम लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर है l
अगर विभाग द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर नया नहीं लगवाया तो हम लोग सड़क पर उतर कर आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सम्बंधित विभाग की होगीl अवर अभियन्ता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस सम्बन्ध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है जल्द ही समस्या का समाधान हो जायेगाl
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…