कसया/कुशीनगर।श्री खाटू श्याम मारवाड़ी समाज के तत्वाधान में 14 वें वर्ष श्री कृष्ण गुणगान निशान शोभायात्रा कस्बे के चित्रतूली गली स्थित इस्कान मन्दिर धर्मशाला से गाजे बाजे व रथ पर सजे श्री श्याम की भव्य झांकियों के साथ निकली।
श्री कृष्ण गुणगान निशान शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में सर्वप्रथम श्री कृष्ण, राधाकृष्ण का भक्तों ने विधिवत पूजन किया। इसके बाद खाटू श्याम के जयकारे और बज रहे गीतों पर नाचते, कूदते, थिरकते श्रद्धालु देवरिया के लिए निशान लेकर यात्रा में नंगे पांव पैदल शामिल हुए। यात्रा का गोलबाजार, नेशनल हाईवे चौक, दीवानी कचहरी, सिसवा कुटी, बनवारी टोला आदि जगहों पर पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार, राकेश जायसवाल, डॉ0 योगेश मद्धेशिया, ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा फूल बरसाकर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जगह – जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर संतोष तुलस्यान, दुर्गेश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, किशन अग्रवाल, महेंद्र गोयनका, पप्पू अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, विजय गुप्ता सुभाष अग्रवाल, ज्ञानी जयसवाल वेद जायसवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, तनुश्री अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राजन जायसवाल, अमित जायसवाल, राज वर्मा, संजय साहनी, अजय साहनी, मनोरमा गोयंका, साक्षी अग्रवाल, ज्योति, अनुराधा सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…