News Addaa WhatsApp Group

कसया: दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का महिला ने लगाया आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 31, 2023  |  6:57 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का महिला ने लगाया आरोप

कसया/कुशीनगर। एक महिला द्वारा थानाध्यक्ष कसया को प्रार्थना पत्र देकर ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट करने व घर से निकालने का आरोप लगाई है।

थानाध्यक्ष कसया को दिए प्रार्थना पत्र में मुस्तफा निवासी अकबर पुर जंगल गुर्दी थाना नेबुआ नौरंगिया की पुत्री शहनाज खातून पत्नी सलाउद्दीन ने कहा है कि 16 जून 2022 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार कसया थानाक्षेत्र के ग्राम तमासपुर निवासी सलाउद्दीन पुत्र अब्दुल रहीम के साथ हुई। पिता ने तीन लाख रुपये नकद व सोने के आभूषण व सारा सामान उपहार में दिए। वह विदा होकर मायके से ससुराल में आई तो छोटी छोटी बातों पर पति, ससुर, सास ताजीम प्रताड़ित करने लगे। वह लोग कहे कि मोटरसाइकिल व एक लाख रुपये लेकर आओ तभी घर मे रखेंगे। खाना पीना बन्द कर दिए हैं और जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। दिनांक 31 अक्टूबर को सुबह प्रार्थिनी को मारपीट कर घर से निकाल दिए हैं। अपने परिजनों को फोन कर बुलाई। काफी समझाया गया फिर भी वह लोग रखने को तैयार नहीं हैं। महिला ने रपट दर्ज कर विधिक कार्यवाही की मांग की है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking