कसया/कुशीनगर। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के बाल्मीकि नगर स्थित राजकीय आलू प्रक्षेत्र/ पौधशाला बरवां फार्म में गुरुवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा फार्म में पर्यावरण प्रहरी के रूप में कार्यरत श्रमिकों को ठंड से बचाव हेतु कंबल भेंट कर सम्मानित किया गया एवं तत्पश्चात सभी के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम स्थानीय निवासी समाजसेवी प्रशांत चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि ये कर्मचारी पूरे मनोयोग से अपने कार्य में लगे है, अतः नयी दिशा द्वारा इनका सम्मान करना बहुत ही सराहनीय है।संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में बरवां फार्म और यहां कार्यरत कर्मचारियों व श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कुछ को छोड़ दिया जाय तो अधिकांश दैनिक वेतन भोगी है और इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नही है लेकिन इसके बावजूद बिना किसी शिकवा शिकायत के अपने कार्य में ईमानदारी से लगे हैं। इसलिए ठंड के मौसम में कम्बल भेंट कर इनके कार्य को नमन किया गया।
फॉर्म के प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने उपस्थित जनों का स्वागत व आभार प्रकट किया एवं फॉर्म द्वारा संचालित गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। संचालन प्रकाम्य चतुर्वेदी ने किया।
इस अवसर पर सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, विवेक पाल, नथुनी कुमार गौतम, प्रदीप कुमार यादव, छेदी यादव, मैनेजर, कैलाश, दर्शन, वरुण राय, जीरा देवी इत्यादि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…