कसया/कुशीनगर। सोमवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा राष्ट्र सपूत अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस के अवसर पर कसया नगर के गोला बाजार चौराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि भेंट किया गया।
कार्यक्रम शुभारंभ उपेक्षित पड़ी उनकी प्रतिमा के साफ-सफाई धुलाई से हुआ। तत्पश्चात माल्यार्पण व पुष्पार्चन करते हुये 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि भेंट कर राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समारोप हुआ। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद अमर रहें, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे भी लगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुये नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि देश को आजाद कराने में शहीद चंद्रशेखर आजाद जी का बलिदान सर्वोपरि रहा। उन्होंने 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से संघर्ष करते हुये जो बलिदान दिया वो देश के युवाओं के लिए प्रेरक रहा।
आजाद के बलिदान की ही देन रही कि देश के लिए अनेक सपूत आगे आये और अपना सर्वस्व न्यौछावर कर 15 अगस्त 1947 को देश को आजाद कराया।इस अवसर पर प्रकाम्य चतुर्वेदी, शिव वर्मा, पुजारी विक्की यादव, नीतेन्द्र जायसवाल, आकाश कुशवाहा इत्यादि उपस्थित रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…