News Addaa WhatsApp Group

कसया: यज्ञ वातावरण की शुद्धि, जगत के लिए कल्याणकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 30, 2023  |  5:49 PM

311 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: यज्ञ वातावरण की शुद्धि, जगत के लिए कल्याणकारी
  • श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ एवं शिव प्रतिष्ठा यज्ञ ज़

कसया, कुशीनगर। प्रसिद्ध सिद्ध पीठ कोटवा बावन मोर्चा में आयोजित श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ एवं शिव प्रतिष्ठा यज्ञ के आठवें दिन समाजसेवी योगी सेवक रमेश सिंह ने कहा कि वातावरण की शुद्धि, जगती के यज्ञ कार्य कल्याणकारी है।
श्री सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति, संस्कार व परम्परा सर्वे भवन्तु सुखिनः पर आधारीत है। भारत की धरती ऋषि, मुनियों की धरती है। प्रवचन कर्ता मंशा पाण्डेय ने भक्तो को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि प्रभु की भक्ति से जीवन में सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। हमें अगर जीवन मे सफल होना है तो लोभ, मोह, क्रोध, अहंकार से दूर रहना होगा और स्वच्छ तन, स्वच्छ मन, स्वच्छ विचार को आत्मसात करना होगा। रामलीला मंचन में मथुरा वृंदावन की आयी खजान दास बृजजन की मण्डली ने लंका कांड का मंचन किया। जिसमें शेषनाग के अवतार लक्ष्मण को शक्तिबाण लगने और राम – रावण युद्ध का मंचन किया।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

यज्ञ बेदी व ब्यास गद्दी का पूजन आयोजक कन्हैया दास जी महाराज, कार्यकर्ता हरी लाल सिह, मुन्ना पासवान, प्रदीप यादव, रबीन्द्र गुप्ता, रोहित सिह, कन्हैया गुप्ता, सुरेन्द्र सिह, परमात्मा सिह, जयराम सिह, काशीनाथ मोर्या, मुकेश मोर्या, ज्वाला गोंड, लालमन गुप्ता, रामबदन सिह आदि सहित श्रद्धालुओं ने पूजन किया। आज गुरुवार को विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन हो गया।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking