कसया/कुशीनगर। उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य का आज कुशीनगर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। विदित हो कि पथरदेवा (देवरिया) में आयोजित त्रिदिवसीय किसान मेला व प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के दृष्टिगत उनका कुशीनगर एयरपोर्ट आगमन हुआ। विदित हो कि कल इसी संदर्भ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का भी जनपद आगमन हुआ था।
एयरपोर्ट पर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक तमकुहीराज असीम राय जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी व अन्य गणमान्यों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री को गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी l
पत्रकारों से वार्ता के क्रम में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि तथागत की धरती पर आना सौभाग्य की बात है कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोई अपराध करने वाला व्यक्ति यदि यह समझे कि वह बचा लिया जाएगा तो यह संभव नहीं है। जनता भयमुक्त महसूस कर रही है तथा अपराधी डरा हुआ रहता है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…