खड्डा/कुशीनगर। दोस्त की पत्नी का फोटो एडिट कर अश्लील मैसेज करने और अपराधिक धमकी देने वाले आरोपित शातिर को खड्डा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर मंगलवार को एसडीएम न्यायालय भेजा गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके दोस्त ने उसकी पत्नी का फोटो एडिट कर गलत मैसेज एवं अश्लील फोटो भेज रहा है और दूसरे मोबाइल नंबर का इस्तमाल कर अपराधिक धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 352/351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
मंगलवार को थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, एसआई रणजीत तिवारी और कांस्टेबल धीरज कुमार राव की पुलिस टीम ने संबंधित अभियुक्त हसन अहमद पुत्र स्व. हुसैन उर्फ मुन्ना निवासी बसडीला (ब्लाक टोला) को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान की कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…