News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: टेम्पो से 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 19, 2024  |  5:13 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: टेम्पो से 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर भुजौली पोखरा के पास से एक टैम्पो वाहन से छिपाकर रखी 20 पेटी अंग्रेजी शराब को बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिलेश यादव उप निरीक्षक रणजीत तिवारी सिपाही राहुल कुमार, नवनीत शुक्ला व सत्यप्रकाश की पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के भुजौली पोखरा के पास से मुखबिर की सूचना पर एक टैम्पो वाहन को रोककर तलाशी ली तो छिपाकर रखे 20 पेटी अंग्रेजी शराब ( पेटी में 180 एमएल की 48 अदद फ्रुटी, कुल 960 अदद 8PM फ्रुटी ) की बरामदगी की गयी तथा मौके से एक अभियुक्त अर्जुन कुमार कुशवाहा पुत्र नारायण कुशवाहा निवासी शाहबगंज बंजारीघाट वार्ड नं0 11 थाना पड़रौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध धारा  60/72 आबकारी अधिनियम दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

संबंधित खबरें
डीएम एवं एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद, सम्पूर्ण समाधान दिवस में 63 मामलों में महज 4 निस्तारित, 59 शेष
डीएम एवं एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद, सम्पूर्ण समाधान दिवस में 63 मामलों में महज 4 निस्तारित, 59 शेष

बार संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन  खड्डा, कुशीनगर। जिलाधिकारी…

कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking