News Addaa WhatsApp Group Join करें

डीएम एवं एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद, सम्पूर्ण समाधान दिवस में 63 मामलों में महज 4 निस्तारित, 59 शेष

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 7, 2026  |  4:56 PM

237 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डीएम एवं एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद, सम्पूर्ण समाधान दिवस में 63 मामलों में महज 4 निस्तारित, 59 शेष WhatsApp
Responsive image
  • बार संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन 

खड्डा, कुशीनगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा शनिवार को तहसील खड्डा पर आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

डीएम महेंद्र सिंह ने बारी- बारी से सभी फरियादियों के प्रार्थना पत्र को देखते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस , राजस्व, विकास सहित कुल 63 प्रार्थना पत्र आए जिनमें से सिर्फ 4 मामले निस्तारित हुए। शेष 59 मामलों को संबंधित अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया।

इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी सहित तहसील व विकास खण्ड से सभी संबंधित अधिकारी , पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking