News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक सवार को रौंदा, हुई मौत, एक गम्भीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 30, 2024  |  11:01 AM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक सवार को रौंदा, हुई मौत, एक गम्भीर
  • गुलरिहा रेगुलेटर चौराहे पर हुआ सड़क हादसा, एक की मौत एक घायल

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के गुलरिहा रेगुलेटर पर सुबह भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की तेज रफ्तार गिट्टी लदी डम्फर से दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज डम्फर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

खड्डा थाना क्षेत्र के गुलरिहा रेगुलेटर चौराहे पर मंगलवार की सुबह 9 बजे मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर पर सड़क बनाने वाली तेज रफ्तार डम्फर ट्रक गिट्टी लेकर ढोलहा चौराहे से बंजारी पट्टी की ओर जा रही थी इसी दौरान जियाउद्दीन अंसारी उम्र 26 वर्ष अपने रिश्तेदार अकरम अंसारी निवासी बंजारी पट्टी थाना खड्डा के साथ सड़क पार करने के दौरान डम्फर की चपेट में आकर जियाउद्दीन की दबकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि साथ के अकरम गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, सूचना पर खड्डा थाने के एसआई शर्मा सिंह यादव, एसआई रणजीत तिवारी, एसआई शशांक राय, शशिकेश गोस्वामी, यशवंत यादव, राजीव चौधरी आदि पुलिस जवानों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवक को कोटवां सीएचसी भेज दिया गया है। बार- बार दुर्घटना को देखते हुए स्थानीय लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking