News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: राजनितिक संगठन से जुड़ा दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, हुआ चालान

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 1, 2024  |  5:34 PM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: राजनितिक संगठन से जुड़ा दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, हुआ चालान
  • महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के प्रयास का लगाया था आरोप
  • महिला की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध दर्ज हुआ था मुकदमा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास एवं पाक्सो एक्ट में आरोपित राजनितिक दल के एक नेता को पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवदत्त छपरा चौराहे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। वहीं किशोरी का चिकित्सीय जांच आदि कार्रवाई चल रही है।

बताते चलें कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि 4 दिन पूर्व उसकी 14 वर्षीय बेटी घर से कुछ दूरी पर सामान लेने बाजार में गई थी। लड़की बाजार से लौटकर एक राजनितिक दल के परिचित नेता के घर के पास चाट की दुकान के पास चाट खा रही थी। आरोप है कि उक्त राजनितिक दल के नेता ने घर में चाची से मिलने का बहाना कर कमरे में बुलाकर फाटक बंद कर उसके साथ जबरदस्ती छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, मेरी बेटी किसी तरह उसके चंगुल से जान छुड़ाकर घर भागकर आई और लज्जावश अपनी बात नहीं बताई और खाना पानी छोड़ दिया, काफी दबाव बनाने के बाद उसने आप बीती बताई। हालांकि इस घटना घटना के पीछे गंवई राजनैतिक साजिश की भी चर्चा चल रही है। महिला ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में आरोपित नृपेन्द्र जायसवाल निवासी भुजौली बाजार के विरुद्ध मु.अ.सं. 207/2024 धारा 376/511/506 भा.द.वि. व 7/8 पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के शिवदत्त छपरा तिराहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं किशोरी के चिकित्सकीय परीक्षण आदि कार्रवाई में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष खड्डा अनिल सिंह का कहना है कि दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त नृपेन्द्र जायसवाल निवासी भुजौली बाजार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking