खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर सहित ग्रामीण इलाकों में बकरीद का त्योहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। मुसलमानो ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई इसमें उलमाओं ने कुर्बानी की हकीकत को अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और मेहमानों का इस्तकबाल किया। पुलिस जगह -जगह नमाज को लेकर गश्त कर रही थी और संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही थी।
बकरीद की नमाज खड्डा कस्बे में ईदगाह पर पढ़ी गई। सभी ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद का मुबारकबाद दिया। इसी तरह छितौनी, बोधीछपरा, करदह, तुर्कहां, बंजारी पट्टी, सिसवा गोपाल, सोहरौना, लखुआ, चतुरछपरा, नरकूछपरा, नवलछपरा, एकडंगी, बरवारतनपुर, कोहरगड्डी, गंगाछपरा, खेमनछपरा, नेबुआ, ढोलहां, क्रांति चौराहा सहित अन्य गांवों में मुसलमानों ने बकरीद की नमाज पढ़ी और कुर्बानी कर मेहमानों की खातिरदारी किया।
सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम ऋषभ पुण्डीर, तहसीलदार महेश कुमार, एसएचओ नीरज कुमार राय, एसआई शर्मा सिंह यादव, रणजीत तिवारी, सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सहित खड्डा एवं हनुमानगंज पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद रही।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…