News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: दीपदान के पूर्व सामाजिक कुम्भ के स्वयंसेवको ने चलाया सफाई अभियान

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 31, 2021  |  7:24 PM

430 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: दीपदान के पूर्व सामाजिक कुम्भ के स्वयंसेवको ने चलाया सफाई अभियान
  • नारायणी सामाजिक कुम्भ आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में 3 नवम्वर को 75 हजार दीप जलाये जाएंगे

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी- बगहा रेलपुल स्थित मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल पर दीपावली के पूर्व संघ्या पर 3 नवंबर को 75 हजार दीपदान कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति के सदस्यों ने मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यक्रम की तैयारियों का शुभारंभ किया। सुबह एकत्र हुए स्वयंसेवकों ने कुंडा पॉलिथीन कपड़े आदि को इकट्ठा कर निपटाया।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

इस अवसर पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक व नमामि गंगे के क्षेत्रीय सह संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पर आयोजित होने वाले 75 विविध कार्यक्रम में से 75 हजार दीप जलाने का ऐतिहासिक कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से वोकल फार लोकल तथा स्थानीय उत्पाद को वरीयता देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करना होगा। स्वच्छता को लेकर भारत में नई जागृति आई है। इस अवसर पर प्रभाकर पांडेय, विकास सिंह, उपेंद्र यादव, विजय गुप्ता, सुरेंद्र साहनी, राकेश निषाद, भुवाल गोंड़, मनोज शर्मा, अर्जुन साहनी व सुनील यादव आदि लोग शामिल रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking