खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार पोखरा चौराहे पर स्थित किराने की दुकान के बगल में खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों द्वारा गायब किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन में मदद की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग निवासी असरफ पुत्र सदाकत अली ने खड्डा पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि सोमवार को दिन के 12 बजे किराने की अपनी दुकान के बगल में अपनी बाइक हीरो पैशन जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 57 एन 3063 है को दुकान के बगल से अज्ञात द्वारा गायब कर दिया गया है। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका है। पीड़ित वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…