खड्डा/कुशीनगर। तहसील मुख्यालय के मुख्य द्वार के बीचोंबीच मोटरसाइकिल खड़ा कर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले की गाड़ी एसडीएम ने पुलिस बुलाकर सीज कराते हुए थाने भेजवा दिया।
खड्डा तहसील मुख्यालय के परिसर के अंदर मोटरसाइकिल व साइकिल स्टैंड बना हुआ है, बावजूद इसके मुख्य गेट पर बेतरतीब ढंग से वर्जित स्थान पर अक्सर वाहन खडे किए जा रहे हैं। सोमवार को एसडीएम ऋषभ पुण्डीर जनसुनवाई करने के बाद दोपहर को निकल रहे थे तो तहसील के मुख्य द्वार के ठीक बीचो-बीच एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर व्यवधान उत्पन्न कर दिया था।
काफी देर तक कोई उसे हटाने नहीं आया तो एसडीएम ने पुलिस बुलाकर मोटरसाइकिल को चालान की कार्रवाई कराते हुए सीज करा दिया है। इस कार्रवाई से बेतरतीब वाहन खड़ा करने वालों में हड़कंप मच गया है।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…