खड्डा/कुशीनगर। पनियहवा पुल के समीप रविवार को तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड के खम्भे से भीड़कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सालिकपुर पुलिस के जवानों ने दोनों को एम्बुलेंस से तुर्कहां सीएचसी भर्ती कराया।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी निवासी अनिल गोंड पुत्र संजय गोंड उम्र 22 वर्ष अपने रिश्तेदारी में आए युवक पिन्टू गोंड पुत्र योगेन्द्र गोंड उम्र 23 वर्ष के साथ पनियहवा पुल की ओर बाइक से जा रहे थे। बाइक की तेज रफ्तार होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे लगे साइन बोर्ड के खम्भे से जा टकराई जिससे दोनों गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे सालिकपुर पुलिस चौकी के कान्स्टेबल शशिकेश गोस्वामी आदि ने एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी तुर्कहां पहुंचाया जहां इलाज जारी है। घायलों के चेहरे और शरीर के की जगहों पर काफी चोट आई है।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…