News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: ब्लाक अध्यक्ष यशवंत निषाद एवं अमित गुप्ता महामंत्री निर्वाचित

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 24, 2024  |  6:53 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: ब्लाक अध्यक्ष यशवंत निषाद एवं अमित गुप्ता महामंत्री निर्वाचित
  • पंचायत सहायक यूनियन खड्डा का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष के लिए पड़े मत, शेष पदों के लिए मनोनीत हुए पदाधिकारी

खड्डा/ कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ब्लाक सभागार में बुधवार को पंचायत सहायक यूनियन खड्डा का चुनाव पंचायत सहायकों के मतदान द्वारा सकुशल संपन्न हो गया जिसमें यशवंत कुमार निषाद ब्लाक अध्यक्ष एवं अमित गुप्ता महामंत्री निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी ने फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

आज की हॉट खबर- होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड —...

ब्लाक सभागार में पंचायत सहायक यूनियन के जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल एवं उप जिलाध्यक्ष मो.सादिक अली की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान के उपरांत हुए मतगणना में यशवंत कुमार निषाद को कुल 36 मत जबकि प्रतिद्वंद्वी विजय सिंह को मात्र 21 मत मिले इस प्रकार यशवंत निषाद ने 15 मतों से जीत दर्ज कर ब्लाक अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके बाद उपाध्यक्ष अखिलेश निषाद, महामंत्री अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा एवं सचिव पद के लिए भगवंत राजभर मनोनीत किए गए। कार्यकारिणी के गठन के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें बधाई दी गई। इस दौरान अजय यादव, प्रेम सिंह, दीपक, संदीप आदि पंचायत सहायक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking