News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: बोलेरो ने बाइक सवार ग्राम प्रधान को मारी टक्कर, मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 27, 2024  |  10:12 AM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बोलेरो ने बाइक सवार ग्राम प्रधान को मारी टक्कर, मौत
  • खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी नहर पुल की घटना
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बोलेरो वाहन को लिया कब्जे में
  • नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के दरबहा गंगाछपरा के ग्राम प्रधान थे ऐनुल्लाह अंसारी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर सड़क पर शनिवार तड़के कोहरगड्डी नहर पुल पर बोलेरो और बाइक की भीडंत हो गई जिससे मोटरसाइकिल पर सवार ग्राम प्रधान ऐनुल्लाह अंसारी 56 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

कोहरगड्डी नहर पुल पर गांव के चौराहे पर सुबह 6 बजे नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के दरबहा गंगाछपरा के ग्राम प्रधान ऐनुल्लाह अंसारी उम्र 56 वर्ष मोटरसाइकिल से गये थे, पुल के समीप अभी ज्योंहि वह पहुंचे थे कि एकडंगा रेगुलर से ढोलहा चौराहे की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो की बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई और बाइक सवार ग्राम प्रधान उलझते हुए सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में उन्हें कोटवा सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मौत होने की पुष्टि कर दी। चौराहे के लोगों ने बोलेरो और चालक को भी पकड़ कर बैठा लिया, सूचना पर खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्राम प्रधान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मची हुई हुई है। गांव के लोग गमगीन हैं। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। एसएचओ खड्डा नीरज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking