Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

खड्डा: ग्राहक सेवा केन्द्र का ताला तोड़,नगदी सहित समान चोरी

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Jun 14, 2021, 6:14 PM IST • अब तक 1.7K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोलहां रेगुलेटर चौराहे पर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक कोटवां से सम्वन्धित ग्राहक सेवा केन्द्र का बीती रात ताला तोड़ नकदी सहित सामान चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। केन्द्र संचालक ने पीआरबी पुलिस सहित नेबुआ नौरगियां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

खड्डा थानाक्षेत्र के दरबहा गंगाछपरा निवासी सरताज आलम ढोलहां रेगुलेटर पर किराए के मकान में बड़ौदा यूपी बैंक की ग्राहक सेवा केन्द्र चलाते हैं। दुकानदार के मुताविक शनिवार को शाखा संचालित करने के बाद सायं 6 बजे घर चले गए। रविवार बैंक बन्द रहने के कारण केन्द्र बन्द रहा। सोमवार को केन्द्र पर जाने को हुआ तो चौराहे से एक ब्यक्ति ने फोन कर बताया कि दुकान खुली है। मौके पर जाकर देखा तो शटर के बाहर लगे दोनों ताले तोड़कर फेंक दिया गया है व दुकान से 220 एएच की बैट्री, इनवर्टर सहित काउन्टर तोड़ 7 हजार रुपये नकदी अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। केन्द्र संचालक ने पीआरबी पुलिस को सूचना देकर बुलाया व तहरीर देकर नेबुआं नौरंगिया पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi