News Addaa WhatsApp Group

खड्डा : बृजनारायण सिंह पांचवीं बार अध्यक्ष विभव चौथी बार मंत्री चुने गए

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 24, 2024  |  7:09 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा : बृजनारायण सिंह पांचवीं बार अध्यक्ष विभव चौथी बार मंत्री चुने गए
  • उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से हुआ संपन्न
  • एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लेखपालों ने दी बधाई
  • निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को तहसील सभागार में सकुशल संपन्न हो गया। संघ के चुनाव में सर्वसम्मति से बृजनारायण सिंह पांचवीं बार अध्यक्ष एवं विभव शर्मा चौथी बार मंत्री मनोनीत हुए। जिले से आए चुनाव अधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

सोमवार को खड्डा तहसील के सभागार में चुनाव अधिकारी सुनील कुशवाहा, उमेश शाही, मनीष पांडेय, शैलेष मिश्रा एवं उस्मान गनी की देखरेख में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई के सभी लेखपालों की चुनावी बैठक में सर्वसम्मति से बृजनारायण सिंह को तहसील अध्यक्ष, अभिमन्यु मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विभव शर्मा को मंत्री, संजय गुप्ता को उपमंत्री, प्रदीप पासवान को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सूरज चौरसिया को कोषाध्यक्ष एवं मानिक चंद्र जायसवाल को सर्वसम्मति से आडिटर चुना गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए संघ के दायित्वों को निर्वहन करने का आह्वान किया। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। लेखपाल धीरज शुक्ला, विपिन मणि, करूणाकरण चौरसिया, अमन कौशिक, अजीत कुमार, मधुकर श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, संजीव पाठक, राधेश्याम, रंजन श्रीवास्तव सहित दर्जनों लेखपाल, तहसील कर्मी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking