खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के फटकदौना-हीराछपरा गांव के संगे पट्टीदारों में हुई जमकर मारपीट के मामले में सगी चाची के तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध दरवाजे पर चढ़कर मारपीट, जान से मारने की धमकी एवं छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
बताते चलें कि फटकदौना -हीराछपरा गांव में सोमवार को एक जमीन के हिस्सा बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के परिवार में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई जिसमे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख सिंधु, नीतू, सुशीला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों के दूसरे भाई की पत्नी किस्मती की तहरीर पर पुलिस ने राधाकिशुन, होमगार्ड के जवान रामदुलारे, नरसिंह, छोटेलाल उर्फ उद्धव सिंह के विरुद्ध धारा 323/504/506/452/354 का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…