News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 23, 2021  |  6:58 PM

362 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक किशोरी को पीछा करने सहित दुष्कर्म के प्रयास के मामले में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

थाना क्षेत्र की एक किशोरी की मां ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था की मोहल्ले का ही दूसरे धर्म से ताल्लुक रखने वाला युवक काफी दिनों से राह चलते उसकी पुत्री को पीछा करता है व अपने को हिन्दू बताकर नजदीक आने का दबाव डाल रहा है, अचानक 19 अक्टूबर को दिन में 2 बजे सुनसान पाकर घर में घुस गया और पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा शोर मचाने पर भाग गया। लोक- लाज के भय से वह पुलिस को तहरीर नहीं दे रही थी लेकिन इससे युवक का मनोबल बढ़ गया और पुनः दरवाजे पर चढ़कर पुत्री व परिवार के साथ अभद्रता करने लगा। परेशान होकर किशोरी की मां ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। खड्डा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking