News Addaa WhatsApp Group

खड्डा:आईपीएल चीनी मिल की ओर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित, दिलाई गई शपथ 

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 21, 2024  |  6:01 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा:आईपीएल चीनी मिल की ओर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित, दिलाई गई शपथ 
खड्डा/कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल द्वारा शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान- 2024 हेतु स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में चीनी मिल परिसर में साफ- सफाई कार्य किया गया और एक पेड़़ माँ के नाम पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रधान प्रबंधक एनपी सिंह तथा केन हेड सुधीर कुमार तथा गन्ना शोध संस्थान सेवरही के क़ृषि वैज्ञानिक डा. विनय मिश्रा, डा. कृष्णा नन्द ने कर्मचारियों संग हाथों में झाड़ू लेकर परिसर की साफ-सफाई की गई। उक्त कार्यक्रम पर चीनी मिल के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों की एक गोष्ठी का आयोजन कर सभी को जागरूक किया गया और स्वच्छता ही सेवा है की शपथ दिलाई गई। प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार ने बताया कि स्वच्छता कार्यक्रम आगामी 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा जिसमे फील्ड स्टॉफ द्वारा गावों में किसानो को जागरूक करेंगे उक्त कार्यक्रम मे चीनी मिल लेखा हेड़ दिग्विजय सिंह, प्रोडक्शन हेड संतोष यादव व शेर बहादुर मुन्ना सिंह, रितिका, जयप्रकाश सहित समस्त अधिकारी , कर्मचारी आदि ने भाग लिया।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

संबंधित खबरें
होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व

कुशीनगर। होली के रंगों के बीच इस बार कुशीनगर में शराब की बिक्री ने…

आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking