News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: वरवारतनपुर के खटिक टोला में अवैध खनन की शिकायत, खनन अधिकारी ने किया निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 24, 2024  |  9:04 AM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: वरवारतनपुर के खटिक टोला में अवैध खनन की शिकायत, खनन अधिकारी ने किया निरीक्षण
  • अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप
  • बरवारतनपुर गांव के खटिक टोला में अवैध बालू खनन की हुई शिकायत

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के वरवारतनपुर गांव के दो लोगों ने जिला खनन अधिकारी को अवैध बालू खनन की शिकायत करते हुए शिकायती पत्र भेजा है। बालू खनन की शिकायत मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी सहित एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। खनन अधिकारी ने खनन स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

थाना क्षेत्र क्षेत्र के वरवारतनपुर निवासी शिकायतकर्ताओं ने खान अधिकारी को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही एक व्यक्ति नदी किनारे बसे खटिक टोला में तीन लोगों के खेत से अवैध रूप से खनन कराते हुए प्रतिदिन 10-15 ट्रालियां बालू ऊंचे दामों में बेचकर अवैध कमाई कर रहे हैं। उक्त व्यक्ति द्वारा गांव के अपने मुर्गी फार्म एवं बागीचे में अवैध बालू का भण्डारण भी कराया गया है।

शिकायतकर्ताओं ने अवैध खनन के विरुद्ध उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए खनन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह का कहना है कि मंगलवार को खटिक टोला में शिकायत स्थल का निरीक्षण किया गया है, खनन करने वालों को चिन्हित कर नोटिस और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
डीएम एवं एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद, सम्पूर्ण समाधान दिवस में 63 मामलों में महज 4 निस्तारित, 59 शेष
डीएम एवं एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद, सम्पूर्ण समाधान दिवस में 63 मामलों में महज 4 निस्तारित, 59 शेष

बार संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन  खड्डा, कुशीनगर। जिलाधिकारी…

कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking