खड्डा/कुशीनगर। शनिवार को तहसील सभागार में एडीएम वैभव मिश्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। इस दौरान 16 मामले समाधान के लिए प्राप्त हुए जिसमें 3 मामलों का मौके से निस्तारण किया गया।
शनिवार को एसडीएम वैभव मिश्र की अध्यक्षता एवं एसडीएम ऋषभ पुण्डीर, सीओ उमेश चन्द्र भट्ट, तहसीलदार महेश कुमार की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें राजस्व विभाग के 6, राजस्व पुलिस संयुक्त 1, पुलिस के 3, विकास के 1 एवं अन्य 5 मामले समाधान के लिए प्राप्त हुआ जिसमें 3 का मौके पर समाधान कर दिया गया शेष बचे 13 मामलों को संबंधित अधिकारियों को समयानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए दिया गया। इस दौरान पुलिस व राजस्व के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…