खड्डा/कुशीनगर। शौच के लिए नहर किनारे बैठे अधेड़ का गुप्तांग मगरमच्छ ने काटा, फिर छलांग लगा नहर में चला गया, चीखते हुए बुजुर्ग ने शोर किया तो लोग आवाज आने की तरफ दौड़े और परिजनों को सूचना दी। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां नाजुक स्थिति देख डाक्टर ने जिला अस्पताल एवं उसके बाद मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना को सुनकर गांव में सनसनी फ़ैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार खड्डा थाना क्षेत्र के गैनहीं जंगल गांव निवासी कन्हैया गोंड उम्र लगभग 60 वर्ष शौच करने के लिए बुढ़वा जंगल से सटे होकर बहने वाली मुख्य गण्डक नहर के किनारे बैठे थे इसी बीच नहर से निकले एक मगरमच्छ ने उनपर हमला बोल दिया बचाव के लिए जैसे तैसे उठे तब-तब उनका गुप्तांग नोंच काटकर फिर नहर में छलांग लगा ली। बुजुर्ग का शोर मचाना सुन ग्रामीण उनके पास जाकर देखा तो वह घायलावस्था में पड़े थे। और नाजुक अंग के आस पास खून बह रहा था, आनन-फानन में उन्हें नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां नाजुक स्थिति देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल से भी बुजुर्ग को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है जहां इलाज जारी है। घटनास्थल सोहगी वरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल वन रेंज का होने के नाते रेंजर निचलौल सुनील राव का कहना है कुछ दिनों पूर्व उक्त स्थान से एक मगरमच्छ को रेस्क्यू कर ताल में छोड़ा गया है। बरसात होने से जीव जंतु फैले हुए हैं इसलिए नदी या नहर किनारे जाने में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
वहीं खड्डा रेंजर श्री प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि घटना निचलौल रेंज में हुई है। फिलहाल नदी, नहर पर मगरमच्छ आदि दिखाई देने पर लोग सतर्क रहें और वन रेंज को सूचना देने की अपील की है।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…