खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में मदन भारती के घर के घोट्ठे में बुधवार की देर रात्रि मगरमच्छ घुस गया। इसको देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पकड़कर नदी में छोड़ दिया।
बुधवार की देर रात्रि मदन के परिवार के लोग खा पीकर सो गए। पशुओं की चहलकदमी देख जगे तो मगरमच्छ देख सन्न रह गए और इसकी रखवाली में जुट गए। संयोग अच्छा था कि बगल में ही परिवार के लोग सोए थे लेकिन कोई खतरा नहीं हुआ। सुबह मौके पर पहुंचे युवा भाजपा नेता आनन्द सिंह ने इसकी सूचना डिप्टी रेंजर अमित तिवारी को दिया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़कर नदी में छुड़वा दिया।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…