खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के वरवारतनपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे एक मजदूर युवक का सीसम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिला है । मृतक की पहचान विजय चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की बहन ने पारिवारिक कलह में भाई की हत्या का आरोप लगाया है।
वरवारतनपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मृतक विजय चौहान उम्र 22 वर्ष तीन महीने पूर्व से भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ भट्ठे पर ही झोपड़ी बनाकर काम करता था।
ईंट भट्ठे पर मौजूद मृतक की भाभी ने बताया कि दो तीन दिनों से पारिवारिक करह और मारपीट, गाली गलौज हो रही थी। रात में वह झगड़ा कर घर नहीं आया और सुबह उसकी पेड़ से लटकता शव मिला है। वहीं मृतक की अरूणा चौहान ने भाई की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल सूचना पर सब इंस्पेक्टर रणजीत तिवारी, सिपाही शशिकेश गोस्वामी सहित पुलिस फोर्स ने पेड़ से शव को उतरवा कर एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक विजय चौहान की बहन अरूणा चौहान का बाइट आरोप लगाते हुए
मृतक की भाभी का मौत से संबंधित बयान
बार संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन खड्डा, कुशीनगर। जिलाधिकारी…
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…