News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: रेलवे ट्रैक पर पनियहवा पुल के समीप मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 8, 2024  |  9:33 AM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: रेलवे ट्रैक पर पनियहवा पुल के समीप मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं
  • गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा पुल के समीप की है घटना

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी -बगहा रेल सह पुल के समीप गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिला है। गुरुवार की सुबह 7 बजे मिली सूचना पर पहुंची सालिकपुर पुलिस ने शव के शिनाख्त सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड —...

सालिकपुर पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी अजय यादव, हेड कांस्टेबल दीपू कुंवर कान्स्टेबल शशिकेश गोस्वामी को सूचना मिली की रेलवे ट्रैक पर पनियहवा पुल के पास एक लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही सालिकपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को घटना की सूचना दी और मौके पर पहुंचे जहां किमी संख्या 306 10/11 पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से कटा हुआ मिला है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त सहित पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking