खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर के बैंक रोड स्थित नारायण हास्पिटल को शुक्रवार को शिकायत के क्रम में डिप्टी सीएमओ डा. आरके गुप्ता एवं स्वास्थ्य टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
बताते चलें कि नगर पंचायत खड्डा के वार्ड संख्या 5 निवासिनी कांति देवी ने अपने बेटी के प्रसव के दौरान उक्त नारायण हास्पिटल के कर्मियों ने मृत बच्चे की पैदाइश कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत किया कि उसकी बेटी की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में रोके रखा गया और उसने नकदी पैसे 15 हजार रुपए जमा कराए गए उसके बाद पड़रौना के एक चहेते अस्पताल में उसे भेजा गया और 50 हजार रुपए डिमांड की गई, हालत खराब होने पर उसे गोरखपुर ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उसकी बेटी सोनी की मौत हो गई।
पीड़ित मां ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई थी, इसी क्रम में शुक्रवार को एसीएमओ डा. आरके गुप्ता, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.पीएन गुप्ता, पटल सहायक राजबहादुर सिंह, टीकाकरण अधिकारी पंकज गुप्ता की संयुक्त टीम ने अस्पताल की जांच की तो अस्पताल में कोई डाक्टर मौजूद नहीं मिला और अस्पताल चलाने का कोई कागजात भी नहीं मिला। अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज को एम्बुलेंस से तुर्कहां सीएचसी भर्ती कराया गया और अस्पताल को सील कर दिया गया।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…