खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद पर मस्जिदों एवं ईदगाहों पर नमाज अदा करने के लिए भीड़ जुट गई। लोगों ने परिवार सहित देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। क्षेत्र में ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी। विधायक विवेकानंद पाण्डेय एवं चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने मुस्लिम भाइयों के गले मिलकर ईद की बधाई दी।
खड्डा नगर पंचायत के मदरसे में गुरुवार को ईद की नमाज अदा की गई। बड़ों के साथ बच्चे भी ईद की नमाज अदा करने पहुंचे तो बच्चों को गोद में लेकर तमाम लोग ईदगाह पहुंचे। ईद को लेकर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुस्लिम भाइयों ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर ईदगाह में नमाज अदा कर देश के सलामती की दुआ मांगी और गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, तो वहीं मस्जिद और ईदगाह के आस- पास मेले जैसा दृश्य था जहां महिलाओं, बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया। ग्रामीण इलाकों तुर्कहां, बंजारी पट्टी, छितौनी नगर, मस्जिदिया टोला, तिनवर्दहां, धरनीपट्टी, सोहरौना, वरवारतनपुर, कोहरगड्डी, नरकूछपरा, खेमनछपरा, भुजौली बाजार, गढहिया बसंतपुर सहित ढोलहा बाजार, क्रांति चौराहा, नेबुआ बाजार, नौरंगिया आदि सभी मस्जिद एवं ईदगाहों पर लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क के सलामती की दुआ मांग एक दूसरे को बधाई दी। विधायक विवेकानंद पाण्डेय एवं चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, सभासद प्रिंस मद्धेशिया, विजय कन्नौजिया आदि ने मदरसा में पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान खड्डा के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय दल-बल के साथ मौजूद रहे। पूरे इलाके में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…