खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाने के शिवपुर पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक गौरव वर्मा का स्थानांतरण पड़रौना कोतवाली के बांसी पुलिस चौकी पर हो जाने पर गुरुवार को खड्डा थाने पर एचएचओ अमित शर्मा की उपस्थिति में पुलिस कर्मियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर विदाई दी।
खड्डा थाने पर आयोजित विदाई समारोह में एसएचओ अमित शर्मा ने सब इंस्पेक्टर गौरव वर्मा को माला व पुष्पगुच्छ देकर विदा किया। बारी-बारी से पुलिस के जवान दिवान पीके राय, रतनदीप, कुमार शानू यादव आदि पुलिस कर्मियों ने उन्हें माला पहनाकर विदाई दिया। इस अवसर पर एसएसओ अमित शर्मा ने कहा की श्री वर्मा के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हर समय लोगों की सेवा करने में जुटे रहते थे। कहां कि स्थानांतरण नौकरी का एक हिस्सा है। इनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…