खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के फटकदौना-हीराछपरा गांव में सोमवार को दो पट्टीदारों में जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से सभी घायलों को तुर्कहां सीएचसी भर्ती कराया गया जहां गम्भीर स्थिति देख चिकित्सक ने तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फटकदौना-हीराछपरा निवासी राधाकिशुन व बाबूलाल सगे पट्टीदार हैं। जमीन के एक टुकड़े पर कब्जा दखल को लेकर बीते 9 महिनों से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है। रविवार को भी दोनों पक्षों में मारपीट के बाद खड्डा पुलिस ने पक्षों को शांति भंग की अंदेशा में चालान किया था। सोमवार को दोनों पक्ष एक बार फिर भीड़ गये और आपस में जमकर मारपीट की जिससे सिंधु पुत्री बाबूलाल 26 वर्ष, नीतू पुत्री बाबूलाल उम्र 18 वर्ष, सुशीला पत्नी जनार्दन उम्र 40 वर्ष एवं दूसरे पक्ष के राधाकिशुन पुत्र खेदन उम्र 65 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया जहां गम्भीर रूप से घायल सिंधु, नीतू और सुशीला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों ने सिंधु के बाएं पैर में फैक्चर होना बताया है।
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…