खड्डा/कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल ने मंगलवार को किसान गोष्ठी आयोजित कर पीएम किसान की 17वीं किस्त किसानों को जारी होने के अवसर पर लाइव प्रसारण दिखाया। इस गोष्ठी में किसानों को गन्ना की फसल को कीट व रोगों से बचाव के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने जानकारी साझा की। प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह एवं केन हेड ने अगले सत्र में चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने को लेकर प्रगति की जानकारी दी।
मंगलवार को चीनी मिल सभागार में आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों के आय में वृद्धि के लिए आईपीएल चीनी मिल के प्रवंधक एनपी सिंह ने चीनी मिल के विस्तारिकरण की जानकारी देते हुए बताया कि मिल की पेराई क्षमता बढ़ने से किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी। केन हेड सुधीर कुमार ने फसलों को कीट व रोगों से बचाव के लिए गांव- गांव किसानों की बैठक में जानकारी देने व तकनीकी खेती के प्रोत्साहन के लिए चयनित लघु किसानों को नि: शुल्क दवा उपलब्ध कराने की जानकारी दी। बैठक में कृषि वैज्ञानिक डा.विनय मिश्रा, वाई.पी. भाटी और आईपीएल से अंबुज सिंह ने खेती किसानी के तमाम जानकारियों साझा किया।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…