News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: पत्रकार के बाइक में सामने से आ रही कार ने मारी टक्कर, बाइक से गढ्ढे में गिरकर बचाई जान

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 16, 2024  |  5:53 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: पत्रकार के बाइक में सामने से आ रही कार ने मारी टक्कर, बाइक से गढ्ढे में गिरकर बचाई जान

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के एक दैनिक पत्रकार को कार सवारों द्वारा बाइक को जान मारने की नियत से ठोकर मार दिया, जिससे वह बाइक लेकर गड्ढे में गिर गए और बाल बाल बच गए। पीड़ित पत्रकार ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

बताते चलें की एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार दिनेश गुप्ता समाचार संकलन के लिए रविवार को पनियहवा चौराहे से घर जा रहे थे। आरोप है कि अचानक सामने से विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने जान मारने की नीयत से उनको दूसरे लेन से आकर बाइक में टक्कर मार दी जिससे वे अपनी बाइक लेकर गड्ढे में गिर गए। इस दौरान पत्रकार को हल्की-फुल्की चोटें आई। कार चालक अपनी गाड़ी लेकर जब फरार होने लगा तो आस-पास के लोगों ने उसका पीछा किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पत्रकार घटना के बाद काफी डरा सहमा है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष हनुमानगंज अजय कुमार पटेल ने कहा है कि तहरीर मिली है आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर गाड़ी का पता लगा कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न

हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking