खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर के जटाशंकर पोखरा पर बुधवार को परंपरागत तरीके से आयोजित होने वाले देवी भागवत कथा का शुभारंभ माता की पालकी व कलश यात्रा निकालकर किया गया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं, कन्याओं सहित नगर के सभ्रांत लोग कलश यात्रा में शामिल रहे।
खड्डा नगर के सुप्रसिद्ध जटाशंकर पोखरा स्थित देवी मंदिर से नवरात्रि के पहले दिन ढोल नगाड़ों वह गाजे बाजे के साथ माता जी की पालकी सजाकर कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में देवी स्वरुपा माताओं, कुंवारी कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ माथे पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। पूरे नगर का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा में शामिल लोगों ने पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच पवित्र नारायणी में कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप में कलश रख यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान माता रानी के जयघोष से पूरा नगर क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही यज्ञ मंडप के पास सजे पाण्डाल में कथा शास्त्री पंडित प्रद्युम्न कृष्ण द्वारा देवी भागवत कथा का भक्तों का रसपान कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा, सन्तोष जायसवाल, गुड्डू गुप्ता, प्रिंस मद्धेशिया, मनीष जायसवाल, उग्रसेन गुप्ता, गोविन्द गुप्ता, विनोद यादव, राजन जायसवाल, अमरचंद मद्धेशिया, लल्लन गुप्ता, सिराज अहमद, विजय कन्नौजिया, अनिल गुप्ता सहित काफी संख्या में भक्तजन शामिल रहे।
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…