News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: दुष्कर्म का आरोपी मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 12, 2024  |  7:43 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: दुष्कर्म का आरोपी मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
  • दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को दिया था अंजाम

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा को बहकावे में लेकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी युवक को पुलिस टीम ने शुक्रवार को बहोरछपरा नहर पुल से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं लड़की का मेडिकल सहित मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान की कार्रवाई चल रही है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने बीते बुधवार को खड्डा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी लड़की खड्डा कस्बे के एक विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा है। सोमवार को वह स्कूल आ रही थी कि रास्ते में बाइक लिए गांव के एक युवक ने उसे रोककर मंदिर घुमाने ले जाने की बात कहा और बहला-फुसलाकर अपने एक मित्र के साथ उसे भी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है किसी सूनसान जगह पर दोनों युवकों ने छात्रा संग बारी-बारी से दुष्कर्म किया और वापस एक स्कूल के समीप छोड़कर फरार हो गए। युवक ने किशोरी को तोहफे में कुछ सामान भी दिया था और घर पर न बताने की धमकी भी दी थी। किशोरी ने घर पहुंचकर अपनी मां से आपबीती बताई तो मां के होश उड़ गए। बुधवार को घटना की तहरीर देकर मां ने आरोपी युवकों पर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपित मुख्य अभियुक्त विशाल कुशवाहा निवासी बहोरछपरा एवं एक अज्ञात के विरुद्ध पाक्सो सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। शुक्रवार को निरीक्षक अपराध जितेन्द्र टंडन एवं कां. राहुल कुमार ने बहोरछपरा नहर पुल के समीप से आरोपित अभियुक्त विशाल कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया है कि मुख्य आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। लड़की को चिकित्सीय परीक्षण सहित मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान की कार्रवाई चल रही है।

संबंधित खबरें
डीएम एवं एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद, सम्पूर्ण समाधान दिवस में 63 मामलों में महज 4 निस्तारित, 59 शेष
डीएम एवं एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद, सम्पूर्ण समाधान दिवस में 63 मामलों में महज 4 निस्तारित, 59 शेष

बार संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन  खड्डा, कुशीनगर। जिलाधिकारी…

कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking