News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: खनन अधिकारी ने एक अवैध बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी, थाने पर भिजवाया

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 22, 2024  |  7:24 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: खनन अधिकारी ने एक अवैध बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी, थाने पर भिजवाया
  • थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर गांव का है मामला
  • पूर्व में भी खटिक टोला में खेतों से निकाली गई बालू के गढ्ढे की हुई नापी, खनन विभाग ने भेजी थी अवैध खनन कराने वालों पर नोटिस

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के वरवारतनपुर के खटिक टोला में अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी कर खनन अधिकारी ने बालू लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से बालू खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

आज की हॉट खबर- होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड —...

थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर के खटिक टोला में अवैध रूप से बालू खनन का कार्य चलता रहता है। पूर्व में ग्रामीणों की शिकायत पर खनन अधिकारी ने बालू निकासी से बने गड्ढों की नापी करा अवैध रूप से खनन कराने वालों को नोटिस भेज कार्रवाई की थी। पुनः खनन की शिकायत पर खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने रविवार को छापेमारी की लेकिन कोई नहीं मिला। सोमवार को खनन अधिकारी ने छापेमारी कर खनन कर भण्डारण के लिए आ रही बालू लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को रोक पुछताछ की तो कुछ लोग उनसे उलझ गए और ट्राली को रोक दिया। खनन अधिकारी ने खड्डा थाने को सूचना दी। सूचना पर एसआई रणजीत तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एक बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को थाने लाया। खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने को पत्र दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking