खड्डा/कुशीनगर। घर से स्कूल के लिए निकली कक्षा आठवीं की छात्रा शुक्रवार को गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक पड़ोसी के घर पर मिली। पुलिस ने दर्ज मुकदमे में छात्रा के बयान और अन्य कार्रवाई के लिए शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली स्कूली छात्रा बुधवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकली और देर शाम तक वापस नहीं लौटी। घर से थोड़ी दूर ही स्कूल होने पर परिजनों ने स्कूल में फोन करके जानकारी ली तो पता चला कि लड़की सुबह से ही स्कूल नहीं आई है। आस- पास खोजबीन के बाद छात्रा की मां ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन में मदद की गुहार लगाई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन में जुटी हुई थी कि शुक्रवार को लड़की गांव के एक दरवाजे पर गुमशुम रूप में देखी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बरामद कर माता -पिता के साथ न्यायालय में बयान आदि के कार्रवाई में जुटी हुई है।
बार संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन खड्डा, कुशीनगर। जिलाधिकारी…
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…