खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी -बगहा रेलपुल से बिहार निवासी एक युवक का गंडक नदी में छलांग लगाने के बाद लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही खड्डा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर नदी में खोजबीन के प्रयास में जुटी हुई है। प्रशासन ने एसडीआरएफ टीम को लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है।
पनियहवा रेलपुल पर बिहार प्रांत की ओर से आया युवक फोन से घरवालों और मित्र को जानकारी देते हुए अचानक पुल पर ही चप्पल और टी-शर्ट उतारकर अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दिया। नदी में नांव लेकर गये मछुआरों ने नदी में तेज आवाज सुनकर खोजबीन की लेकिन नदी के तीव्र धारा के चलते कोई पता नहीं चल पाया, सूचना सालिकपुर पुलिस चौकी पर तैनात हेड़ कांस्टेबल दीपू कुंवर, सिपाही शशिकेश गोस्वामी को मिलते ही स्थानीय मछुआरों एवं गोताखोरों से नदी में खोजबीन कराई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
थानाध्यक्ष खड्डा अनिल कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर तहसील प्रशासन को मामले की जानकारी दी, थोड़ी देर में एसडीआरएफ टीम भी पहुंचकर स्टीमर वोट से तलाशी अभियान शुरू कर दिया है लेकिन खबर लिखे जाने तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं चल पाया है। सूचना आम होने पर उक्त युवक का मित्र भी पुल पर पहुंच गया और लापता युवक का नाम नौशाद आलम और घर का पता बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र के नितिश नगर गांव का निवासी बता रहा है।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…