खड्डा/कुशीनगर। नगर पंचायत खड्डा अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा पर सरकार द्वारा चलाये जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को विधायक विवेकानंद पाण्डेय पीएचसी परिसर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की उपस्थिति में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत सीएम योगी आदित्यनाथ ने की है। हमारे बच्चे देश का भविष्य हैं। इन्हें स्वस्थ रखने के लिए हमें प्रयास करना है। इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मौत होती रही है। डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार समेत अनेक बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए इसका शुभारंभ किया गया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, भाजपा नेता मनोज जायसवाल, भाजपा नेता अखिलेश उपाध्याय, डा.पीएन गुप्ता सहित चिकित्सकगण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…