News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 10, 2023  |  8:14 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम का किया शुभारंभ

खड्डा/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खड्डा नगर, नेबुआ, नौरंगिया में रविवार को विधायक विवेकानंद पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक दीपलाल भारती , चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा एवं कार्यकर्ताओं के साथ कलश लेकर खड्डा नगर में मिट्टी एकत्र करते हुए शहीदों को नमन किया।

आज की हॉट खबर- एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा...

रविवार को खड्डा नगर एवं नौरंगिया व बगही धाम मंडल के मड़ार बिंदवलिया में कार्यकर्ताओं के साथ विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कलश लेकर घर-घर मिट्टी एकत्र करते हुए कहा कि यह अभियान वीरों को सम्मान देने के लिए शुरू किया गया है। विधायक ने मोदी सरकार के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि एक और देश के हर गरीब को जहां नि:शुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, गैस कनेक्शन, किसान सम्मन निधि, जनधन खाता तथा हर घर बिजली और हर घर नल जैसी योजनाएं लागू की गई हैं, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 तथा 35 ए की समाप्ति, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन का महालोक तथा प्रयागराज का दिव्य भव्य कुंभ, निशुल्क टीकाकरण के साथ ही जी-20 की अध्यक्षता तथा मंगलयान और चंद्रयान मिशन को भी पूरा करके पूरी दुनिया को भारत का लोहा बनवाया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न केवल राष्ट्र सशक्त हुआ है बल्कि देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, चन्द्रप्रकाश तिवारी, बृजेश मिश्रा, हरिगोविंद रौनियार, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संतोष मणि त्रिपाठी, व्यास वर्मा, प्रिंस मद्धेशिया, विजय कन्नौजिया, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking