खड्डा/कुशीनगर। खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय की बड़ी माता प्रभावती देवी पत्नी स्व.ईश्वरशरण पांडेय (85 वर्ष) की गुरूवार की शाम हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया।
इसकी जानकारी परिवार के ज्येष्ठ पुत्र द्विग्विजय पाण्डेय ने दी है। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। दाह संस्कार शुक्रवार की सुबह नारायणी नदी के मदनपुर सुकरौली के ठोकर नंबर तीन के समीप होगा। निधन की खबर पर पूर्व विधायक दीपलाल भारती, डा.निलेश मिश्र, चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, संतोष जायसवाल, राकेश मद्धेशिया, आलोक तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, विजय कन्नौजिया, अखिलेश उपाध्याय, सुबास चन्द्र गुप्त, प्रिंस मद्धेशिया, अभय जायसवाल, अमरचंद मद्धेशिया, संदीप श्रीवास्तव, आनंद सिंह, मुन्ना सिंह, शिवकिशोर श्रीवास्तव, राजेश्वर सिंह, सुनील दूबे, विजय गुप्ता, रामप्रताप यादव, ज्योति देवी आदि ने गहरा शोक जताया है। दरवाजे पर शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा हुआ है।
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…
मड़ाई करते हाथ फंसा, हाथ के उड़े चिथड़े खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के…
कुशीनगर। होली के रंगों के बीच इस बार कुशीनगर में शराब की बिक्री ने…
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…