News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: मंदबुद्धि नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत, मारपीट का मां ने लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 28, 2024  |  8:28 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: मंदबुद्धि नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत, मारपीट का मां ने लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बेवा महिला ने अपनी मंदबुद्धि लड़की से गांव के ही कुछ लोगों पर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर गाली गलौज, मारपीट करने का आरोप लगाते हुए खड्डा पुलिस को तहरीर दी है। जबकि दूसरा पक्ष इसे सिर्फ कहासुनी की घटना बताया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस...

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने तहरीर देकर गांव के कुछ युवकों पर उसकी मंदबुद्धि बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी को लेकर शनिवार सुबह कुछ अन्य लोग गाली गलौज करने लगे घर में घुसकर मां बेटी का बाल पकड़कर गिरा दिया और मारपीट की, उसकी मंदबुद्धि नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें भी की गईं। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

वहीं मामले में दूसरा पक्ष अश्लील हरकत करने की घटना करने से इंकार किया है व सिर्फ गाली- गलौज होना बता रहा है। खड्डा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking