खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के गण्डक नदी पार बसे बाढ़ प्रभावित गांवों में शनिवार को कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने एसडीएम ऋषभ पुण्डीर के साथ पहुंचकर बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया।
बाढ़ राहत शिविर में जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बाल्मीकि गण्डक वैराज से गण्डक नदी में 4 लाख 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी पार बसे शिवपुर, बसंतपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, मरचहवां आदि आधा दर्जन गांवों में बाढ़ आ गई। लोगों को कम्यूनिटी किचन में प्रशासन के द्वारा भोजन और अन्य सहायता प्रदान की गई। शनिवार को सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक विवेकानंद पाण्डेय, एसडीएम ऋषभ पुण्डीर, तहसीलदार महेश कुमार नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार सहित राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने नारायनपुर और हरिहरपुर गांव के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी के 337 लोगों में राहत सामग्री वितरित किए। इस अवसर पर सांसद विजय दूबे ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के हर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। स्वयं सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने नदी पार के चार गांवों के बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सड़क की स्वीकृति करा दी गई है। इस दौरान चेयरमैन छितौनी अशोक निषाद, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, चन्द्र प्रकाश तिवारी, कुणाल राव, प्रधान नरसिंह, हीरामन प्रसाद, आनंद कुमार, इजहार अंसारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…