News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: अपनी मांगों के लेकर पांचवे दिन भी आशा बहुओ का धरना-प्रदर्शन जारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 25, 2021  |  6:34 PM

457 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अपनी मांगों के लेकर पांचवे दिन भी आशा बहुओ का धरना-प्रदर्शन जारी

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में विभिन्न मांगो को लेकर पांचवें दिन धरना दे रही आशा बहुओ ने सोमवार को ब्लाक अध्यक्ष सरोज गिरी के नेतृत्व में सांसद विजय कुमार दूबे को मांग पत्र सौंपा। सांसद ने उनकी समस्याओं को अधिकारियों व मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने की बात कही।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

पीएचसी पर धरना दे रही आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है, लेकिन उसके बदले उनकी देयता धनराशि में कटौती की जाती है। उनकी प्रमुख मांग ईपीएफ लागू करने, आयुष्मान कार्ड का लाभ देने, पचास लाख का बीमा कवर प्रदान करने, नियत मानदेय निर्धारित करना आदि है। सोमवार को सांसद ने धरनारत आशा कर्मियों के मांगपत्र पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान हियुवा के अजय गोविंद राव उर्फ शिशु, संतोष मणि त्रिपाठी, प्रदुम्मन तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, कोमल जायसवाल, व्यास गिरी, पुण्डरीक मिश्रा, पिन्टू मिश्रा, ग्रामप्रधान रामप्यारे कुशवाहा, प्रतिभा तिवारी, संगीता शर्मा, उर्मिला देवी, इंद्रावती सिंह, सुनीता जायसवाल, शोभा यादव, जानकी देवी, सुमन यादव आदि आशा मौजूद रहीं।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking