खड्डा/ कुशीनगर। खड्डा विधानसभा खड्डा में सपा व सुभासपा गठवंधन के प्रत्याशी अशोक चौहान के समर्थन में खड्डा के श्रीगांधी किसान इण्टरमीडिएट कालेज के खेल के मैदान में मंगलवार को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैविनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए यूपी में सपा गठवंधन की सरकार बनने का दावा किया।
खड्डा के सपा गठबंधन के चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व कैविनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा की 5 साल भाजपा के गलत नीतियों व फैसलों से देश व प्रदेश पीछे चला गया। मंहगाई, बेरोजगारी से किसान, नौजवान बर्वाद हो गया जिससे सभी परेशान व दुखी हैं। भाजपा को पहले प्रदेश व फिर देश से हटाना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा को सिर्फ वादा करने वाली पार्टी बताते हुए कालाधन वापस लाने व नोटबंदी के नाम पर जनता को सिर्फ छलने का काम बताया। उन्होंने भाजपा सरकार को सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की वकालत करते हुए सपा की सरकार बनने पर किसानों को 300 यूनिट फ्री बिजली, समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, विकलांग पेंशन व फ्री में 2 बोरी डीएपी व 5 बोरी यूरिया देने व वर्ष भर पात्रों को मुफ्त राशन देने की बात कही। कहा की सपा सरकार में हमने बड़े पुल, सिचाई व बाढ़ की रोकथाम सहित तमाम बड़े- बडे परियोजनाओं को पूरा किया एवम् कई जिलो को बनाने के साथ ही साथ 47 तहसीलें यूपी को दिया। उन्होंने लोगों से गठबंधन प्रत्याशी अशोक चौहान को जिताने का आह्वान करते हुए सपा की सरकार बनने में सहयोग करने को कहा।
इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष डा. मनोज यादव, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल, जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह सपा नेता मिठाई यादव, पूर्व प्रमुख जिलाजीत यादव, विजय अग्रवाल उर्फ मिट्ठु, ब्यास मिश्रा, सविता रानी विन्द, ज्योति देवी, पूर्व प्रमुख भगवान दयाल गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना राजभर, अरविंद मिश्रा, पन्नेलाल यदुवंशी, सरतेज यादव, हर्ष दधीचि, विवेक ओझा, भोला यादव, दीनानाथ यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव सहित सपा व गठवंधन के नेता, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
तमकुहीराज, कुशीनगर। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित बी बी के एकेडमी, गाजीपुर के…